लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट डॉनी जूनियर, जॉन फेवरोऊ ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार से सम्मानित

By भाषा | Updated: August 24, 2019 11:20 IST

‘आयरन मैन’ के अभिनेता 'रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार मिलने के बाद कहा कि एक दशक तक ‘आयरन मैन’ का किरदार निभाना उनके करियर का सबसे बड़ा तोहफा था।

Open in App

‘आयरन मैन’ के अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर और ‘द लॉयन किंग’ के निर्देशक जॉन फेवरोऊ को ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार से नवाजा गया है। गायिका एवं गीतकार बेट्टे मिडलर और संगीतकार हांस ज़िमर को भी ‘डी23 एक्सपो2019’ में ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार से नवाजा गया।

रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने कहा कि एक दशक तक ‘आयरन मैन’ का किरदार निभाना उनके करियर का सबसे बड़ा तोहफा था। अभिनेता ने डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर, मार्वल स्टूडियो के प्रमुख केविन फीज, निदेशक जोई एवं एंथनी रूसो और फेवरोऊ का भी शुक्रिया अदा किया। इस साल अप्रैल में रिलीज हुई ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ बतौर ‘आयरन मैन’ जूनियर की आखिरी फिल्म थी।

इस फिल्म में उनके किरदार का निधन हो जाता है। ‘आयरन मैन’ की पहली दो फिल्मों का निर्देशन करने वाले फेवरोऊ ने भी अपने भाषण में ‘वॉल्ट डिज्नी’ का शुक्रिया अदा किया और आने वाली पीढ़ी को भी कहानी सुनाते रहने की परम्परा जारी रखने की उम्मीद जतायी। केनी ओर्टेगा, मिंग-ना वेन, विंग चाओ, बार्नेट रिक्की, रॉबिन रॉबर्ट्स और डायने सॉयर भी ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

‘द वॉल्ट डिज्नी कम्पनी’ में अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘डिज्नी लीजेंड’ पुरस्कार दिया जाता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस