ऋत्विक ने आशा के साथ ब्रेकअप पर दिया हिंट, इमोशन होकर लिखा-अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2020 14:50 IST2020-04-21T14:50:18+5:302020-04-21T14:50:18+5:30
ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात पर लगभग मुहर लगा दी है कि उनका आशा के साथ ब्रेकअप हो गया है।

ऋत्विक ने आशा के साथ ब्रेकअप पर दिया हिंट, इमोशन होकर लिखा-अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता...
पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं है। दोनों के कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल को हमेशा हर जगह साथ देखा जाता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों की पहली मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों एक लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अलग अलग हो गए हैं।
ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात पर लगभग मुहर लगा दी है कि उनका आशा के साथ ब्रेकअप हो गया है।इस हिंट के बाद से एक बार फिर से दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं। फैंस के लिए जो भी उम्मीदें थी अब वो भी खत्म हो गई हैं।
ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो पोस्ट शेयर किए हैं। एक्टर ने एक पोस्ट में लिखा है कि प्यार जानने के लिए जरूरी है। यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है, अनकंडीशनली। अनकंडीशनल प्यार से परे इस दुनिया में कुछ भी नहीं, प्यार एक योगा है।
वहीं, एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक लिखते हैं कि कुछ भी दोबारा नॉर्मल नहीं हो सकता है। क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैंय़ उम्मीद करता हूं हम ऊपर उठें और करियर में अच्छा काम करें।
2019 में खबर आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन बाद में दोनों ने इस बात को अफवाह करारा दिया था। आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए।
