रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़ा रिकाॅर्ड, गाने पर आ चुके हैं 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 16:02 IST2021-09-24T15:46:18+5:302021-09-24T16:02:10+5:30

इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने पर तकरीबन 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। माना जाता है कि इस गाने के हिट होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन रहा।

Ritesh Pandey's song 'Hello Kaun' breaks record, more than 800 million views have come on the song | रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़ा रिकाॅर्ड, गाने पर आ चुके हैं 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज

रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़ा रिकाॅर्ड, गाने पर आ चुके हैं 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Highlights'हैलो कौन' गाने को खुद रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय ने गाया हैइस गाने को लिरिक्स और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है

भोजपुरी के गाने इन दिनों देशभर में मशहूर हो रहे हैं। ये गाने केवल बिहार, यूपी और झारखंड तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन गानों को दूसरे राज्य के लोग भी गुमगुनाते दिख जाएंगे। यही नही ये गाने इतने मशहुर हैं कि कभी कभी आपको इन गानों पर विदेशी लोग भी थिरक्ते नजर आ जाते हैं। अब बात करें भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' कि तो ये गाना भी काफी मशहूर रहा है। इस गाने के रिलीज के बाद से ही ये गाना चर्चा में बना हुआ है। ये फेमस रैप सॉन्ग अपने मजेदार लिरिक्स के कारण वायरल हुआ है। वहीं इस गाने को रिलीज हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिर भी ये गाना आज भी टॉप लिस्ट में बना हुआ है। 

बतादें कि इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने पर तकरीबन 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। माना जाता है कि इस गाने के हिट होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन रहा। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान इसे खुब पसंद किया था। गाना इतना सुनने में मजेदार है कि वह अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। रितेश पांडे का 'हैलो कौन' 10 दिसंबर 2019 में रिलीज हुआ था।

'हैलो कौन' गाने को खुद रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय ने गाया है। वहीं इस गाने को लिरिक्स और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। यहां तक की गाने को रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय पर फिल्माया भी गया है। इस वीडियो में लोगों ने इन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद पसंद किया है।
 


 

Web Title: Ritesh Pandey's song 'Hello Kaun' breaks record, more than 800 million views have come on the song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे