लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Death: अधूरी रह गई ऋषि कपूर की ये ख्वाहिश, दुनिया छोड़ने से पहले करना चाहते थे यह काम

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 12:43 IST

बीमारी के बाद रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के काफी करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रणबीर और उनके ऋषि कपूर के बीच दूरी हुआ करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था।इस बीच ऋषि कपूर के पुराने कई इंटरव्यू भी फैंस के बीच वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर आने के बाद हर कोई शॉक्ड है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातर उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच उनके पुराने कई इंटरव्यू भी फैंस के बीच वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक इंटरव्यू में ऋषि ने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी। 

कैंसर का इलाज करवा कर आने के बाद ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच क्या है यह सबको पता है। अब रणबीर को शादी कर लेना चाहिए। रणबीर 35 का हो चुका है। मैं यह दुनिया छोड़ने से पहले अपने पोते-पोतियों के साथ वक्त बिताना चाहता हूं। ऋषि की यह ख्वाहिश उनकी मौत के बाद अधूरी रह गई। 

रोमांटिक फिल्मों ने दिलाई पहचान

ऋषि ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई ‘बॉबी’ उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। ‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।

दूसरी पारी में भी निभाया दमदार किरदार

अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। वहीं ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंडा सन्स’, ‘102 नॉट आउट’ में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!