लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए अच्छी खबर, 'शर्माजी नमकीन' होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, ऐसे पूरी होगी शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: May 8, 2020 18:46 IST

निधन से पहले ऋषि कपूर, जूही चावला और गूफी पेंटल के साथ फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रड्यूसर्स इस फिल्म के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए VFX का सहारा लेंगे और तकनीक के जरिए फिल्म की शूटिंग पूरी होगी।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट और को-प्रड्यूसर हनी त्रेहान ऐसा करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। बॉलीवुड के सबसे पुराने परिवार ‘कपूर खानदान’ की तीसरी पीढ़ी के इस अभिनेता ने सिर्फ रोमांस ही नहीं किया है, उन्होंने बाद के दिनों में बेहद संजीदा और उम्दा भूमिकाएं भी निभाईं। ऋषि कपूर इतने बेहतरीन कलाकार थे कि उनके पास हमेशा फिल्मों का ऑफर रहता ही था। ऋषि कपूर तबीयत बिगड़ने के बावजूद दो फिल्मों पर काम कर रहे थे। 

ऋषि कपूर को शायद यकीन था कि वो ठीक हो जाएंगे और जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऋषि कपूर, जूही चावला और गूफी पेंटल के साथ फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'द इंटर्न' में भी नजर आने वाली थे। 'शर्मा जी नमकीन' के प्रड्यूसर्स ने निर्णय लिया है कि वो इस फिल्म को पूरा करेंगे। 

प्रड्यूसर्स इस फिल्म के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए VFX का सहारा लेंगे और तकनीक के जरिए फिल्म की शूटिंग पूरी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट और को-प्रड्यूसर हनी त्रेहान ऐसा करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। त्रेहान ने कहा, 'हम इस फिल्म को फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के लिए बनाना चाहते हैं, यह फिल्म ऋषि जी के याद के तौर पर हमेशा हमारे पास रहेगी।' 

उन्होंने आगे कहा, मैं इस फिल्म के प्रड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से लगातार बात कर रहा हूं। फिल्म के डायरेक्टर हितेश भाटिया भी चाहते हैं कि यह फिल्म पूरा हो। हम हाई टेक्नोलॉजी और वीएफएक्स के जरिए इस फिल्म को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हमारी बातचीत कई कंपनियों से हो रही है। 

टॅग्स :ऋषि कपूरजूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच