लाइव न्यूज़ :

ये था ऋषि कपूर का आखिरी विवादित ट्वीट, लॉकडाउन में ही खुलवाना चाहते थे शराब की दुकानें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 12:15 IST

एक्टर ऋषि कपूर कभी भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते थे। ऋषि अक्सर अपने ट्विट्स के कारण विवादों में भी आ जाते थे

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड जगत के लिए एक और दिन बुरी खबर लेकर आया है। बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद अब हर दिल पर राज करने वाले ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है

बॉलीवुड जगत के लिए एक और दिन बुरी खबर लेकर आया है। बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद अब हर दिल पर राज करने वाले ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि के निधन से हर किसी को बहुत बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने 67 साल पर दुनिया को अलविदा कहा है। ऋषि एक ऐसे एक्टर थे जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। 

एक्टर ऋषि कपूर कभी भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते थे। ऋषि अक्सर अपने ट्विट्स के कारण विवादों में भी आ जाते थे। ट्विटर के जरिए अपने मन की सारी भड़ास निकाल लेने वाले Rishi Kapoor लगभग एक महीने से ट्विटर से दूर थे।आखिरी बार उन्होंने लोगों को यह कहकर हैरान कर दिया था कि लॉकडाउन में शराब की दुकानों को शाम को कुछ देर के लिए खोल देना चाहिए।

जब पीएम मोदी ने जब 21 दिन लॉकडाउन की घोषणा की थी तब ऋषि ट्विटर पर एक्टिव थे। तब देश के हालातों पर वो लगातार विचार और चिंता जता रहे थे। उन्होंने यहां पर इमरजेंसी लगाने की बात भी की थी।

ऋषि कपूर ने सरकार से अपने आखिरी विवादित ट्वीट में कहा था ' कुछ समय के लिए सरकार को हर शाम लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानें खोलने की अनुमित दे देना चाहिए। गलत मत समझिए। ऐसे हालात में सारे मर्द घर पर हैं और ऐसे डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। पुलिस, डॉक्टरों और आम इंसान को भी कुछ तो राहत चाहिए। वैसे भी ब्लैक में तो बिक रही है। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा था 'राज्य सरकारों को वैसे भी पैसों की सख्त जरूरत है। फ्रस्ट्रेशन कहीं डिप्रेशन और ना बढ़ा दे। पी ही रहे तो छूट दे देना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोई बुराई नहीं

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच