लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सुबह साढ़े छह बजे ही व्हिस्की की बोतल खोल लेते थे ऋषि कपूर, इस वजह परिवार को नहीं दे पाते थे समय

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 19:37 IST

इंडिया टीवी पर 'आप की अदालत' शो के दौरान ऋषि कपूर ने कई सवालों का जवाब दिया था। ऋषि कपूर ने बताया था कि कैसे एक्शन हीरो के समय में उन्हें इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने में दिक्कतें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर ने इसके साथ ही कहा कि वह रातभर काम करने की वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे। रोमांस के पोस्टर ब्वॉय रहे ऋषि के स्वेटर तक उस दौर में चर्चा में रहते थे ।

पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने बतौर बाल कलाकार सिनेमा में डेब्यू किया और तीन दशक तक बॉलीवुड पर राज किया। करियर की अगली पारी में उन्होंने कुछ यादगार किरदार निभाये जिनमें ‘अग्निपथ’ का खूंखार खलनायक रऊफ लाला, ‘दो दूनी चार’ का परेशान ट्यूटर और 102 नाटआउट का पिता से परेशान बेटा बाबूलाल शामिल था । 

इंडिया टीवी पर 'आप की अदालत' शो के दौरान ऋषि कपूर ने कई सवालों का जवाब दिया था। ऋषि कपूर ने बताया था कि कैसे एक्शन हीरो के समय में उन्हें इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने में दिक्कतें आईं। 23 नई एक्ट्रेस के साथ काम करने वाले ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राजकपूर ने किस तरह उनकी मदद की थी। इस दौरान एंकर रजत शर्मा ने एक ऐसा सवाल पूछ पड़े जिसे सुन ऋषि कपूर भी हैरान थे।

दरअसल, रजत शर्मा ने सवाल किया कि एक डायरेक्टर ने बताया कि आप सुबह साढ़े छह बजे ही व्हिस्की की बोतल खोल लेते थे। इस पर ऋषि कपूर ने जवाब दिया कि जी हां ये सही है। हम रात भर काम करते थे तो सुबह शूरज को प्रणाम करने के साथ ही हम लोग शराब पीकर सो जाते थे। ऋषि कपूर ने इसके साथ ही कहा कि वह रातभर काम करने की वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे।

बता दें कि रोमांस के पोस्टर ब्वॉय रहे ऋषि के स्वेटर तक उस दौर में चर्चा में रहते थे । कई बड़े सितारों के बीच भी उनका किरदार छोटा नहीं होता था जिसकी बानगी ‘अमर अकबर एंथोनी’ रही जिसमें अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की मौजूदगी में अकबर इलाहाबादी भी छाया रहा और फिल्म के तीन सुपरहिट गीत ‘पर्दा है पर्दा’, ‘शिर्डी वाले साईबाबा’ या ‘तैय्यब अली प्यार का दुश्मन’ उन्हें मिले । उन्हें हालांकि यह मलाल हमेशा रहा कि कैरियर के चरम पर उन्हें विविध प्रकार के रोल नहीं मिले जैसे उनके बेटे रणबीर को मिले हैं । 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच