9 दशक से कपूर खानदान मनवा रहा है एक्टिंग का लोहा, समझिए ऋषि कपूर की पूरी फैमिली ट्री
By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 12:56 IST2020-04-30T12:56:25+5:302020-04-30T12:56:25+5:30
ऋषि कपूर और पूरे कपूर खानदान से भी फिल्मी जगत का बहुत पुराना नाता रहा है। ऋषि कपूर के दादा जी पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था।

9 दशक से कपूर खानदान मनवा रहा है एक्टिंग का लोहा, समझिए ऋषि कपूर की पूरी फैमिली ट्री
बॉलीवुड में कपूर खानदान का बोलबाला रहा। पीढ़ियों से ये परिवार लोगों का मनोरंजन करता आया है। ऋषि कपूर की मौत की खबर से सभी उदास है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर गुरूवार को दुनिया को अलविदा कह गए।
कैंसर की लंबी लडाई लड़ने के बाद उन्होंने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऋषि कपूर और पूरे कपूर खानदान से भी फिल्मी जगत का बहुत पुराना नाता रहा है। ऋषि कपूर के दादा जी पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था। उसके बाद इस परिवार से कई दिग्गज कलाकार आए।
ऋषि कपूर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता राज कपूर की फिल्म श्री 420 और मेरा नाम जोकर में काम किया था। आप भी समझिए कपूर परिवार के बारे में-
पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में अपनी दस्तक दी। साल 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की। दोनों के चार बच्चे हुए-
1. राज कपूर
2. शम्मी कपूर
3. शशि कपूर और
4. बेटी उर्मी।
साल 1972 में पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ था। उसी के एक महीने बाद पत्नी का भी निधन हो गया। पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर की साल 1949 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी हुई। दोनों के पांच बच्चे हुए-
5. रणधीर कपूर
6. ऋषि कपूर
7. राजीव कपूर
8. रीमा और
9. रितु।
ऋषि कपूर का परिवार
राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी दोस्त नीतू कपूर से साल 1980 में शादी की। दोनों ने कई फिल्में साथ में की। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं-
1. रणबीर कपूर
2. रिद्धिमा कपूर।
वहीं राज कपूर के दूसरे बेटे रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की। इन दोनों की दो बेटियां हुईं जिन्होंने इंड्रस्ट्री पर राज किया-
1. करिश्मा कपूर
2. करीना कपूर।
राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। दोनों का अब तलाक हो चुका है। राजीव ने कुछ ही फिल्मों में काम किया।
राज कपूर का परिवार पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर तीन भाई थे। उनके भाई शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की। गीता बाली की मौत के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से खादी की। शम्मी और गीता के दो बच्चे हुए-
1. आदित्य राज कपूर
2. कंचन।
आदित्य ने कुछ फिल्मों में काम किया मगर कंचन फिल्मों से दूर रहीं। आदित्य राज कपूर ने साल 1982 में प्रीति से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं- विश्व प्रताप कपूर
तुलसी कपूर।
पृथ्वीराज कपूर के तीसेर बेटे शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए-
1. करन कपूर
2. कुणाल कपूर
3. संजना कपूर।