लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर निधन: चिरंजीवी-महेश बाबू समेत इन तेलुगु कलाकारों ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि, कहा-यह दिल दुखाने वाला है...

By भाषा | Updated: April 30, 2020 16:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देमेगास्टार चिरंजीवी समेत तेलुगु फिल्म उद्योग के अन्य कलाकारों ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।अभिनेता का निधन 67 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में हो गया।

मेगास्टार चिरंजीवी समेत तेलुगु फिल्म उद्योग के अन्य कलाकारों ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। चिरंजीवी ने अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना ‘दोस्त’ बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने कहा, ‘‘ यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि ऋषि जी अब इस दुनिया में नहीं है। एक अच्छे दोस्त, एक बड़े कलाकार, लाखों लोगों के दिलों की धड़कन और एक बड़ी विरासत को आगे ले जाना वाला व्यक्ति।

इस बड़ी क्षति से बेहद दुखी हूं। अलविदा मेरे दोस्त ऋषि कपूर। आत्मा को शांति मिले।’’ चिरंजीवी के छोटे भाई और लोकप्रिय हीरो पवन कल्याण ने कपूर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया। जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने कहा, ‘‘ महान अभिनेता ऋषि कपूर के चले जाने से बेहद दुखी हूं। यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

अभिनेता महेश बाबू ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह दिल दुखाने वाला है कि ऋषि कपूर सर अब नहीं रहे। सिनेमा की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति…मनोरंजन करने वाला बड़ा कलाकार और क्षमतावान अभिनेता..सही मायने में लिजेंड। रणबीर और उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।’’ अभिनेता का निधन 67 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच