लाइव न्यूज़ :

इरफान खान और ऋषि कपूर के बीच दिखा अजब संयोग, दोनों ही आखिरी लम्हों में नहीं कर पाए थे यह काम

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 12:19 IST

पर्दे पर अपने अभिनय और ट्विटर पर अपनी सोच साझा करने के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल ही कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज तक लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। लोगों के लिए अपने पसंदीदा अभिनेताओं का यूं चले जाना हजम करना कतई मुश्किल हो रहा है।

पिछले दो दिनों के अंदर ही बॉलीवुड ने अपने दो स्टार को खो दिया। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी हम सबको छोड़कर इस दुनिया से चले गए। इन दोनों ही कलाकारों की मौत से बॉलीवुड जगत गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज तक लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। लोगों के लिए अपने पसंदीदा अभिनेताओं का यूं चले जाना हजम करना कतई मुश्किल हो रहा है।

इन दोनों ही कलाकारों के बीच एक चीड कॉमन थी। वह यह कि दोनों ही अपनी मां का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे और ना ही वो अंतिम यात्रा में शरीक हो पाए थे। इस बात का अफसोस भी दोनों कलाकारों को मरते दम तक रहा। इरफान ने बुधवार को आखिरी समय में अपनी वाइफ से कहा कि उन्हें अम्मी लेने आई हैं तो वहीं ऋषि मां को याद कर अक्सर भावुक हो जाते थे। 

इसके अलावा बीमारी से लेकर मौत और कैंसर के इलाज तक में उन दोनों के बीच काफी समानताएं देखी गईं। ऋषि अपनी मां कृष्‍णा के अंतिम संस्‍कार के समय न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे थे। जहां से तुरंत लौटना उनके लिए संभव नहीं हो सका था। इंडिया टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, "मैंने भाई से पूछा, उसने कहा- 'जब तक मैं वापस लौटूंगा, तब तक देर हो चुकी होगी। इस वजह से मैं वापस नहीं आया।' 

ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से हैं जिनकी फिल्में लोगों को हंसाती भी थीं और इमोशनल भी कर जाया करती थीं। 'लैला मजनू', से लेकर 'बॉबी', 'कर्ज' और 'अमर-अकबर एंथोनी' तक उनकी फिल्मों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

टॅग्स :ऋषि कपूरइरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच