Ranbir kapoor birthday: भाई रणबीर को स्पेशल अंदाज में रिद्धिमा ने किया बर्थडे विश, देखें फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 28, 2020 09:17 IST2020-09-28T09:17:37+5:302020-09-28T09:17:37+5:30
रणबीर कपूर अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई को प्यारा सा बर्थडे विश किया है।

Ranbir kapoor birthday: भाई रणबीर को स्पेशल अंदाज में रिद्धिमा ने किया बर्थडे विश, देखें फोटो
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर लाखों दिलों पर राज करते हैं। रणबीर ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है। रणबीर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर का ये पहला बर्थडे हैं। ऐसे में रणबीर को बहन रिद्धिमा ने बहेद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है।
रिद्धिमा ने रणबीर के कई बेहतरीन तस्वीरों का कोलाज फोटोज़ शेयर किया है, जिसमें परिवार के कई और सदस्य नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा के पापा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कोलाज के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, 'Happiest bday AWESOMENESS! तुम्हें ढेर सारा प्यार।'
रिद्धिमा की ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन फोटोज में रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि फोटो में आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। लोग इन फोटोज पर जमकर पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिनमें उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भई नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल 4 दिसम्बर को रिलीज होगी