लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा को मिली इजाजत, 1400 किलोमीटर का सफर तय सड़क के रास्ते जाएंगी मुंबई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 13:16 IST

लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी

Rishi kapoor Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) उनसे मिलना चाहती थी और अब उनको मुंबई जाने की इजाजत मिल गई है।

 लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। अब दिल्ली पुलिस द्वारा उनको पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। आरपी मीणा, डीसीपी दक्षिणपूर्व, दिल्ली पुलिस, ने बताया है कि लगभग 10.45 बजे पांच लोगों को मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है।  परिवार से संपर्क किया गया है, और सहायता प्रदान करेंगे। हमने केवल आंदोलन पास को मंजूरी दी है। ऐसा समझा जाता है कि ट्रेन और उड़ानें नहीं चल रही हैं, वे सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे। 

रिद्धिमा  ने मांगी थी इजाजत खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी थी, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच