ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा को मिली इजाजत, 1400 किलोमीटर का सफर तय सड़क के रास्ते जाएंगी मुंबई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 13:16 IST2020-04-30T13:12:29+5:302020-04-30T13:16:03+5:30

लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी।

Riddhima Kapoor Sahni gets permission to travel from Delhi to Mumbai for father Rishi Kapoor's funeral | ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा को मिली इजाजत, 1400 किलोमीटर का सफर तय सड़क के रास्ते जाएंगी मुंबई

ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा को मिली इजाजत, 1400 किलोमीटर का सफर तय सड़क के रास्ते जाएंगी मुंबई

Highlightsअभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी

Rishi kapoor Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) उनसे मिलना चाहती थी और अब उनको मुंबई जाने की इजाजत मिल गई है।

 लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। अब दिल्ली पुलिस द्वारा उनको पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। आरपी मीणा, डीसीपी दक्षिणपूर्व, दिल्ली पुलिस, ने बताया है कि लगभग 10.45 बजे पांच लोगों को मुंबई की यात्रा करने की अनुमति दी गई है।  परिवार से संपर्क किया गया है, और सहायता प्रदान करेंगे। हमने केवल आंदोलन पास को मंजूरी दी है। ऐसा समझा जाता है कि ट्रेन और उड़ानें नहीं चल रही हैं, वे सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे। 

रिद्धिमा  ने मांगी थी इजाजत
 
खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी थी, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। 

हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे।

Web Title: Riddhima Kapoor Sahni gets permission to travel from Delhi to Mumbai for father Rishi Kapoor's funeral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे