आलिया -रणबीर के रिश्ते पर बहन रिद्धिमा कपूर ने लगाई मुहर, दिया ये स्पेशल गिफ्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2019 14:01 IST2019-01-09T14:01:18+5:302019-01-09T14:01:18+5:30
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी।

आलिया -रणबीर के रिश्ते पर बहन रिद्धिमा कपूर ने लगाई मुहर, दिया ये स्पेशल गिफ्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते कुछ समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में न्यूयार्क में नया साल मनाया था।
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी।अब ऐसी खबरें हैं कि रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर का एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार रिद्धिमा ने आलिया-रणबीर को एक रिंग गिफ्ट की है। ये रिंग बेहद खास है। खबर के अनुसार इस रिंग के ऊपर AR लिखा हुआ है। वहीं, इससे पहले रिद्धिमा ने आलिया को ब्रेसलेट गिफ्ट किया था।
रणवीर की बहन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की। फोटो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- 'The Crew'।
रणबीर और आलिया काफी समय से एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। दोनों के नए साल सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटो सोशल मीडिया पर छाई हैं जो दोनों के रिश्ते का गवाह हैं। इससे साफ हो रहा है कि रणवीर और आलिया के बीच कुछ ना कुछ तो जरूर चल रहा है।
वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया के पापा भी इशारों में इस बात को कंफर्म कर चुके हैं और वह बी-टाउन के नए ऐसे कपल बन गए हैं जिन पर सबकी नजर रहती हैं। हाल ही में आलिया रणबीर की फैमिली के साथ न्यू इयर सेलिब्रेट करती नजर आईं।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और पति भरत और बेटी समारा के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर भी हैं। इन फोटो में रणवीर और आलिया काफी एक दूसरे के काफी नजर आए हैं। साथ ही जिस तरह से आलिया रणवीर के परिवार से साथ नजर आईं हैं उससे भी साफ हो रहा है कि दोनों के रिश्ते को सभी ने स्वीकार कर लिया है।