ऋषि कपूर निधन: दिल्ली पुलिस से मूवमेंट पास मिलने के बावजूद भी पिता ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं बेटी रिद्धिमा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 17:34 IST2020-04-30T17:11:02+5:302020-04-30T17:34:20+5:30

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

riddhima kapoor could not reached mumbai for father rishi kapoor funeral | ऋषि कपूर निधन: दिल्ली पुलिस से मूवमेंट पास मिलने के बावजूद भी पिता ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं बेटी रिद्धिमा

ऋषि कपूर निधन: दिल्ली पुलिस से मूवमेंट पास मिलने के बावजूद भी पिता ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं बेटी रिद्धिमा

Highlights बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

ऐसे में एक्टर के अंतिम दर्शन उनकी बेटी रिद्धिमा नहीं कर पाई हैं। हालांकि रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाजत मिल गई थी। लेकिन उनको बाई रोड जाने की इजाजत मिली थी।  यही कारण है कि वह आज नहीं पहुंच पाई हैं

मुंबई पुलिस ने परिवार के 19 लोग और 5 करीबी लोगों को ही एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त थी। अफसोस की बात ये है कि ऋषि के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं। वो इस वक्त लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं, इसी वजह से वो पापा को आखिराी बार नहीं देख पाईं। हालांकि रिद्धिमा ने चार्टर्ड प्लेन से आने की कोशिश की थी, मगर डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली। हालांकि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें मूवमेंट पास मिल गया है।

पिता के लिए इमोशनल पोस्ट

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि पापा  तुमसे प्यार करूंगी - मेरे सबसे मजबूत योद्धा मैं आपको  हर रोज याद करूंगी। मैं आपकी फेसटाइम कॉल हर रोज याद करूंगी! जब तक कि हम फिर से मिलेंगे पापा आई लव यू - आपकी मुश्क हमेशा के लिए।

Web Title: riddhima kapoor could not reached mumbai for father rishi kapoor funeral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे