लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस ने मुस्लिम महिलाओं का Video शेयर करने पर BJP को लिया आड़े हाथ, कहा- और हमारे नेता कहते हैं कि चिंता की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 10, 2020 09:52 IST

बीजेपी कर्नाटक द्वारा किए गए इस ट्वीट पर अब पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर तंज भी कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को संपन्न हुए हैंइस विधानसभा चुनाव में हर किसी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तो इसी बीच बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है

दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को संपन्न हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में हर किसी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तो इसी बीच बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिलाएं अपने हाथ में पहचान पत्र लिए वोटिंग की लाइन में खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए  बीजेपी (BJP) ने लिखा, "कागज नहीं दिखाएंगे हम!! अपने दस्तावेज संभालकर रखना, एनपीआर के समय आपको इनकी जरूरत पड़ेगी।

बीजेपी कर्नाटक द्वारा किए गए इस ट्वीट पर अब पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर तंज भी कसा है। ऋचा आए दिन सरकार को आड़े हाथों लेती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक बात वेबाकी से रखती हैं।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बीजेपी कर्नाटक (BJP Karnataka) का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, भारत की सत्तारूढ़ पार्टी, जो 2014 से सत्ता में है। जो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ खतरे की घंटी बजा रही है, और फिर हमारे नेता कहते हैं, "चिंता की कोई बात नहीं है। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऋचा सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुल कर रखती हैं। वह सरकार को भी कई मुद्दों पर घेरती नजर आती रहती हैं। हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून पर ऋचा ने खुलकर विरोध किया था। जिसके बाद वह जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थीं।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020ऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस