लाइव न्यूज़ :

टाइम पत्रिका मे पीएम नरेन्द्र मोदी की छपी फोटो पर ऋचा चड्ढा ने कसा तंज, ट्वीट करके कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2019 13:33 IST

टाइम की कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर पर तंज कसते हुए ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। नरेंद्र मोदी जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने तब अगले ही साल 2015 में वह टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आये थे।

Open in App

अमेरिकी की न्यूज पत्रिका 'टाइम' के आने वाले नए अंक के कवर पेज को लेकर पूरे सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। दरअसल इसके हेडलाइन पर विवाद मच सकता है। टाइम मैगजीन ने मोदी की तस्वीर के साथ हेडलाइन दी है- 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वालों के प्रमुख)। पीएम मोदी के इस कवर पेज पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मोदी पर तंज कसा है। 

टाइम की कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर पर तंज कसते हुए ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'जब आप देश से बाहर की प्रेस और मीडिया को खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं तो ऐसा ही होता है।' पीएम मोदी के इस तस्वीर की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। 

टाइम मैगजीन ने अपने इस खास अंक में 'क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक बार फिर मोदी सरकार को पांच साल देगा?' की हेडलाइन से भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर विशेष स्टोरी छापी है। पत्रिका के इस कवर स्टोरी में पत्रकार आतिश तसीर तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के लोकतंत्र व्यवस्था में 'लोकप्रियता' के बढ़ते वर्चस्व के बारे में बात कर रहे हैं।

 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस आर्टिकल की शुरुआत ही इस पंक्ति के साथ होती है- 'महान लोकतंत्रों के 'लोकप्रियतावाद' की ओर से गिरने के मामले में भारत पहला देश था।'

नरेंद्र मोदी जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने तब अगले ही साल 2015 में वह टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आये थे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद टाइम ने उनका इंटरव्यू भी लिया था। मोदी 2012 में गुजरात के सीएम रहते हुए भी टाइम के कवर पेज पर आ चुके हैं। यहीं नहीं, टाइम ने मोदी के पीएम रहते उन्हें पूर्व में विश्व के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भी शामिल किया है। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस