लाइव न्यूज़ :

रवि किशन ने की पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ, कहा-भोजपुरी में बनाऊंगा प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक

By भाषा | Updated: May 12, 2019 16:25 IST

Open in App

मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फ़िल्म बनाएंगे ताकि यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिंदगी के बारे में जान सके। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे।

गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे रवि किशन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि राजनीति में आने के बाद मैं फिल्मों से अलग हो जाऊंगा। यहीं (गोरखपुर में) स्टूडियो बनाएंगे औेर फिल्मों की शूटिंग करेंगे। साथ में जनता की सेवा भी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में भोजपुरी सिनेमा में कई चीजें करने के लिए हैं। मोदी जी पर भी बायोपिक बनाएंगे ताकि भोजपुरी समाज भी उनके जीवन के बारे में जाने।’’

रवि किशन ने कहा, ‘‘इसके अलावा स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने की सोच रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के जीवन से मैं बहुत प्रभावित हूं। 2014 में मोदी जी ने जब शौचालय के बारे में बात की...., ऐसा मैंने पहली बार देखा था कि किसी प्रधानमंत्री की यह सोच भी हो सकती है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ।''

भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि चुनाव के बाद वह इन फिल्मों को लेकर काम शुरू करेंगे। उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ''पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। गौरतलब है कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी' पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुये इस पर प्रतिबंध लगा दिया। उच्चतम न्यायालय ने भी इस बायोपिक की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के आयोग के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

अब यह फ़िल्म 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसका प्रदर्शन चुनाव तक स्थगित किए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि यह फिल्म भाजपा को चुनाव में फायदा देगी।

क्या रविकिशन राजनीति को लेकर गंभीर हैं ? इस पर उन्होंने कहा, ''मुझे एन टी रामा राव और विनोद खन्ना की तरह संजीदा नेता बनना है जो फिल्म से राजनीति में आए और पूरी संजीदगी से काम किया। अगर मैं राजनीति को गंभीरता से नहीं लेता तो फिर इतना अच्छा करियर बीच में छोड़कर राजनीति में क्यों आता?'' उन्होंने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने मेरे ऊपर हाथ रखा क्योंकि उन्होंने मेरी गंभीरता को समझा है।'' भाषा हक मनीषा मनीषा

टॅग्स :रवि किशननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस