दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया है। बॉलीवुड और उनके फैंस के लिए ये बेहद चौंकाने वाला खुलासा है।जायरा वसीम का कहना है कि उनके धार्मिक होने में उनका काम यानी एक्टिंग बीच में आ रहा है। यहां तक कि उनका कहना है कि एक्टिंग उनके ईमान को भी प्रभावित कर रही है। ऐसे में रवीना टंडन ने जायरा के बॉलीवुड छोड़ने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
रवीना ने ट्वीट करके भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि कोई फर्क नहीं पड़ता उन लोगों से जिन्होंने सिर्फ 2 फिल्मों में काम किया और इस इंडस्ट्री के प्रति अपनी कृतज्ञता भी जाहिर नहीं करते हैं। नहीं बताते कि उन्हें यहां से क्या-क्या मिला है। बस उम्मीद है वो यहां से शांति के साथ निकल जाएं। अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'
जायरा ने लिखा
वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो।
दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।
जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है।
जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।
बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं।