Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2026 13:36 IST2026-02-26T13:20:58+5:302026-02-26T13:36:11+5:30
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार, 26 फरवरी, 2026 को शादी कर ली है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding
उदयपुरः आखिरकार वह पल। आज सुबह 10:10 बजे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई। इस प्यारे जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं। उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित लग्जरी होटल आईटीसी मोमेंटोस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। सुबह पारंपरिक तेलुगु विवाह और शाम को रश्मिका की विरासत का जश्न मनाने वाला कूर्ग (कोडवा) विवाह होगा। सूत्रों के अनुसार, इस जोड़े ने सुबह पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। आधिकारिक तस्वीरें अभी आनी बाकी हैं। नवविवाहित जोड़े ने बाहर मौजूद फोटोग्राफरों के लिए मिठाई भेजी।
Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️💐 pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
बेहद निजी और अंतरंग समारोह रहा। उन्होंने रविवार (22 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक जैसी पोस्ट के जरिए अपनी शादी की पुष्टि की और इसे "विरोश की शादी" नाम दिया। अरावली पहाड़ियों में प्यार का साया! हालांकि इस जोड़े ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रसिद्ध पत्रकार श्रीधर पिल्लई ने भी (पहले ट्विटर पर) अपनी बधाई दी।