लाइव न्यूज़ :

दीपिका को पटाने के लिए रणवीर ने किया था फूलों पर हजारों का खर्चा, पिता ने कह दी थी ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 06:25 IST

रणवीर और दीपिका ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. 'रामलीला' के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल बन गए हैं6 साल तक रिलेशनशिप में रहन के बाद अपने करियर के टॉप पर दोनों शादी के बंधन में बंधे.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल बन गए हैं. दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है. 6 साल तक रिलेशनशिप में रहन के बाद अपने करियर के टॉप पर दोनों शादी के बंधन में बंधे. रणवीर का दीपिका के प्रति प्यार तो जगजाहिर है, लेकिन हाल ही में फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंस्टा पर लाइव चैट किया. इस दौरान रणवीर ने स्वीकार किया कि दीपिका को इम्प्रेस करने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी.

रणवीर ने शादी से पहले भी दीपिका के लिए अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया, उन्हें पार्टीज में भी दीपिका के पीछे फूल ले जाते हुए देखा जा चुका है. इस लाइव चैट के दौरान उन्होंने फूलों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. रणवीर और दीपिका ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. 'रामलीला' के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं. लाइव चैट में रणवीर ने बताया कि वह दीपिका को पटाने के लिए क्या-क्या करते थे.

उन्होंने बताया कि दीपिका से मिलने के छह महीने बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह उनसे शादी करेंगे. हालांकि वह नहीं जानते थे कि दीपिका को पटाना आसान नहीं है. रणवीर जब भी दीपिका से मिलने जाते तो फूल लेकर जाना नहीं भूलते थे. वह छोटी सी मुलाकात में भी उनके लिए लिली लेकर जाते थे क्योंकि उन्हें पता था कि दीपिका को ये फूल पसंद हैं. उन्होंने कहा, ''फूलों पर जो मैं ये पैसा बहा रहा था, उसके जानकारी मेरे पापा को थी.

एक बार उन्होंने पूछा, तुम्हें कुछ अंदाजा है कि फूलों पर कितने पैसे खर्च कर रहे हो?'' इस पर उन्होंने जवाब में कहा था, ''पापा आप चिंता न करो, लक्ष्मी के अवतार में छप्पर फाड़ के आएंगे.'' रणवीर ने बताया कि वह दीपिका को इम्प्रेस करने के लिए यह भी कहते थे कि उन्हें बहुत अच्छा खाना बनाना आता है और वो उन्हें खाना बनाकर भी खिलाएंगे. हालांकि दीपिका को शिकायत है कि उन्होंने आज तक कुछ भी बनाकर नहीं खिलाया.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल