VIDEO: मां के जन्मदिन पार्टी में बनियान में जमकर नाचे रणवीर सिंह, दीपिका के सामने ऐसे किया डांस

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2021 17:11 IST2021-08-24T15:35:31+5:302021-08-24T17:11:23+5:30

रविवार को रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण और मां अंजू भवनानी के साथ वर्ली के बास्टियन रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। 

Ranveer Singh shirtless danced video at mother's birthday party in front of Deepika padukone | VIDEO: मां के जन्मदिन पार्टी में बनियान में जमकर नाचे रणवीर सिंह, दीपिका के सामने ऐसे किया डांस

VIDEO: मां के जन्मदिन पार्टी में बनियान में जमकर नाचे रणवीर सिंह, दीपिका के सामने ऐसे किया डांस

Highlightsरणवीर सिंह शानदार मूव्स के साथ लोगों का जमकर मनोरंजन करते दिख रहे हैंरणवीर सिंह के डांस में उनकी मां अंजू भी बखूबी साथ दे रही हैंवीडियो में रणवीर सिंह सफेद बनियान और काले रंग की रिप्ड जींस पहने हुए हैं

मुंबईः रणवीर सिंह ने हाल ही में पत्नी दीपिका पादुकोण संग मुंबई के एक रेस्तरां में अपनी मां अंजू भवनानी का जन्मदिन मनाया। मां के जन्मदिन पार्टी में रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मजे की बात है कि पार्टी में रणवीर सिंह ने बिना शर्ट के सिर्फ बनियान में नाचते नजर आए।

वीडियो में रणवीर सिंह सफेद बनियान और काले रंग की रिप्ड जींस पहने हुए हैं। हमेशा की तरह इस पार्टी में भी रणवीर सिंह  ऊर्जावान और अति उत्साही नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में अपनी माँ के साथ कार्तिक आर्यन के सोनू के टीटू की स्वीटी के ट्रैक. दिल चोरी पर नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे क्लिप में उन्हें अपने पिता के साथ फिल्म पद्मावत के गाने खलीबली पर थिरकते हुए पार्टी में जोश भर दिया है।

रणवीर सिंह शानदार मूव्स और स्टेप्स के साथ डांस करते हुए लोगों का जमकर मनोरंजन करते दिख रहे हैं। वहीं मम्मी भी अपने बेटे का बखूबी साथ दे रही हैं। कई लोग तो अंजू को उनकी बहन समझ बैठे।

रणवीर सिंह ने पार्टी में अपनी पत्नी दीपिका के सामने भी पहुंचते हैं और उनके चेहरे को छू-छू कर डांस करते हैं। वहीं पार्टी में मेहमान उनके डांस को जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

रविवार को रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण और मां अंजू भवनानी के साथ वर्ली के बास्टियन रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया।

 वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही एक साथ फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में स्पोर्ट्स ड्रामा पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में तो दीपिका इस फिल्म में भी उनकी पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं।

Web Title: Ranveer Singh shirtless danced video at mother's birthday party in front of Deepika padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे