फॉर्मल लुक में 'हैंडसम बॉय' बन फैंस का दिल जीत रहे हैं रणवीर सिंह, मिल रहे हैं ऐसे कमेंट्स

By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 15:17 IST2020-08-23T15:17:32+5:302020-08-23T15:17:32+5:30

अपने शानदार लुक से लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Ranveer Singh Shares Stylish Pic on his instagram people gave crazy reaction | फॉर्मल लुक में 'हैंडसम बॉय' बन फैंस का दिल जीत रहे हैं रणवीर सिंह, मिल रहे हैं ऐसे कमेंट्स

फैंस को पसंद आ रहा है रणवीर का यह अंदाज। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsरणवीर सिंह की एक और तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और हैंडसम लग रहे हैं। फैंस लगातार इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर स्टाइल के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। हेयर कट से लेकर नए-नए टैटू गुदवाने तक रणवीर अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस भी एक्टर की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

इन दिनों रणवीर सिंह की एक और तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बोल्ड आउटफिट को लेकर लोगों के बीच चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह की तस्वीरों पर फैंस प्यार भरा कमेंट्स करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक सिंपल फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वे फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और हैंडसम लग रहे हैं। फैंस लगातार इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

फैंस को पसंद आ रहा है रणवीर का यह अंदाज

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में रणवीर सिंह विंडो ग्लास की तरफ देखते नजर आ रहे हैं और एक्टर के चेहरे का प्रतिबिंब तस्वीर में झलक रहा है। एक फैन ने कमेंट में लिखा बहुत हार्ड, दूसरे शख्स ने लिखा हैंडसम बॉय। एक शख्स ने लिखा आपका लुक डैशिंग है। इसी तरह रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

फिल्म 83 में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए अब रिलायंस एंटरटेनमेंट भी अपनी रणवीर सिंह की 83 और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की 83 ओटीटी पर रिलीज होती है तो फैंस को झटका लग सकता है।

Web Title: Ranveer Singh Shares Stylish Pic on his instagram people gave crazy reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे