रणवीर सिंह के इस डांस ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, क्या होने वाला है सात दिन बाद?

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2019 13:53 IST2019-02-21T13:53:54+5:302019-02-21T13:53:54+5:30

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सिल्वर कलर के हुडी और सिल्वर रंग की पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

ranveer singh share his dancing video on Instagram | रणवीर सिंह के इस डांस ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, क्या होने वाला है सात दिन बाद?

रणवीर सिंह के इस डांस ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, क्या होने वाला है सात दिन बाद?

रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी एनर्जी फुल फरफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में हो, इवेंट में हो या किसी पब्लिक फंक्शन में। हर जगह रणवीर अपनी एनर्जी से सभी को फ्रेश कर देते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो पागलों की तरह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भी रणवीर की एनर्जी और क्रेजीपन की तारीफ कर रहे है। 

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सिल्वर कलर के हुडी और सिल्वर रंग की पैंट में दिखाई दे रहे हैं। आई एम सेक्सी एंड आई नो इट के गाने पर रणवीर पागलों की तरह नाच रहे हैं। कभी टेबल पर लेटे हैं तो कभी सोफे पर। पूरे घर में अपने डांस से उन्होंने तहलका मचा दिया है। 

वहीं रणवीर सिंह ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन डाला है सेवेन डेज टू गो भी लिखा। इसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है ये किसी ब्रैंड का एंडोरेसमेंट कर रहे हैं। अब ये तो 7 दिन बाद ही पता चल पाएगा कि इस वीडियो के पीछे क्या कारण है। लेकिन रणवीर सिंह ने एक बार प्रूफ कर दिया है कि वो कुछ भी कर सकते हैं। 

Web Title: ranveer singh share his dancing video on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे