जब लॉन्ग ट्रिप से लौटती हैं दीपिका तो सबसे पहले ये करना चाहते हैं पति रणवीर सिंह
By मेघना वर्मा | Updated: July 13, 2019 12:22 IST2019-07-13T12:22:51+5:302019-07-13T12:22:51+5:30
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है। इन दिनों दीपिका भी फिल्म 83 में काम करने की तैयारी में जुट गई हैं।

जब लॉन्ग ट्रिप से लौटती हैं दीपिका तो सबसे पहले ये करना चाहते हैं पति रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। साल 2018 में ईटली के विला देल में दोनों ने शादी कर ली थी। इसी के बाद से वो कुछ लोगों के लिए आइडियल कपल्स भी बन गए हैं। मगर शूटिंग में बिजी होने के साथ ही दोनों खुद के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं।
रिसेंटली रणवीर सिंह ने फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो तभ क्या करते हैं जब वाइफ दीपिका बहुत दिनों बाद शूटिंग करके घर लौटती हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी वाइफ यानी दीपिका बहुत दिनों बाद घर आती हैं तो वो उनको अपनी बाहों में भरेंगे और उन्हें चूम लेंगे।
रणवीर का ये क्यूट बयान कितने ही कपल्स को कपल गोल देता है। रणवीर के इस बयान से पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद प्यार करते हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह के बचपन एक फोटो शेयर की। इस फोटो में रणवीर सिंह बर्फ का गोला खाते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सभी को दीपिका के इस लेट पोस्ट पर प्यार आ गया। फोटो में लिटिल रणवीर बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
दीपिका ने हाल ही में पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया था। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सेंसटिव और इमोनल, केयरिंग और कम्पैशिनेट, जीनियस और जेंटल, फनी, इंटेलिजेंट और डिलाइटफुल और फेथफुल...ये सभी और भी बहुत कुछ...मेरे पति को, मेरे दोस्त को, मेरे प्यार को, मेरे पाइनएप्पल को, मेरे सनशानइ को, मेरे रेनबो को....भगवान करें तुम हमेशा ऐसे ही रहो...आई लव यू'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है। इन दिनों दीपिका भी फिल्म 83 में काम करने की तैयारी में जुट गई हैं।
