लाइव न्यूज़ :

खुद के लॉन्च को लेकर रणवीर ने तोड़ी चुप्पी, बैंड बाजा बाराज में में पिता के द्वारा लगाए गए पैसों को लेकर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: January 18, 2019 16:02 IST

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक कहे जा सकते हैं। पिछले साल ही 2018 में उन्होंने दीपिका पादुकोण से नवंबर में शादी की है।

Open in App

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी अलग ही जगह बना ली है। यश राज फिल्म की साल 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने अपने पिता पर लगे आरोपों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रणवीर को लॉन्च करने के लिए पिता द्वारा लाखों रूपये देने वाली अफवाह से वो बहुत  आहत हुए थे। 

आपको बता दें रणवीर के पिता पर बैंड बाजा बारात फिल्म के समय इस बात की अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने रणवीर सिंह के लॉच के लिए आदित्य चोपड़ा को 10 लाख रूपए दिए थे। इस बात पर बोलते हुए रणवीर सिंह ने फिल्म फेयर को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि, " बैंड बाजा बारात फिल्म के समय ये रयूमर उठी थी कि मेरे पिता ने आदित्य चोपड़ा को मेरे लॉन्च के लिए 10 लाख रूपये दिए हैं। इस अफवाह ने मुझे बहुत हर्ट किया था। आप किसी के बारे में कुछ भी कैसे लिख सकते हो और वो भी ऐसे बात जिसके बारे में मैंने कभी कुछ बोला ही नहीं।" 

आगे रणवीर ने कहा कि, " मैं आज जिस भी मकाम पर हूं अपनी कड़ी मेहनत और लर्निंग के आधार पर हूं और मुझे गर्व है खुद पर जो भी मैंने अचीव किया उस पर। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि ये सभी बात बकवास है प्लीज इसपर विश्वास करना बंद कीजिए।"

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक कहे जा सकते हैं। पिछले साल ही 2018 में उन्होंने दीपिका पादुकोण से नवंबर में शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने तीन रिसेप्शन्स भी दिए जिसकी चर्चाएं लोग अभी तक करते हैं। शादी के बाद रोहिथ शेट्टी के साथ आई उनकी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए। 

जल्द ही रणवीर सिंह जोया खान की अगली फिल्म गुली बॉय में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर पहली बार एक रैपर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल