शादी के ढाई महीने बाद रणवीर सिंह पत्नी दीपिका ने नाम लिखा इमोशनल खत, पढ़कर फैंस भी हो जाएंगे भावुक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2019 15:21 IST2019-02-04T15:08:12+5:302019-02-04T15:21:13+5:30
अब रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। पति रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा कि वह बहुत अच्छी इंसान है।

शादी के ढाई महीने बाद रणवीर सिंह पत्नी दीपिका ने नाम लिखा इमोशनल खत, पढ़कर फैंस भी हो जाएंगे भावुक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन कपल माना जाता है। हाल ही में दीपिका ने 5 जनवरी को अपनी वेबसाइट को लॉन्च किया था। टाइम्स की खबर के अनुसार इस वेबसाइट पर अब रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। पति रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा कि वह बहुत अच्छी इंसान है।
मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है कि मेरे पास उनके लिए क्या फीलिंग हैं।मैं कोशिश करता हूं कि मैं हमेशा उनके करीब रह सकूं।इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। रणवीर ने लिखा है कि वह अपने अंदर एक पूरे ब्रह्मांड का रखती करती है जिसमें असीम प्यार, दया, बुद्धिमान, सुंदरता का समायोजन है।
ये सब चीजें उनको नायाब एक्ट्रेस बनाती हैं। वह अपना अनुशासन कभी नहीं तोड़ती हैं। एक्टर ने लिखा है कि दीपिका की कामयाबियों ने समय के साथ पूरे खेल को बदल कर रख दिया है। एक महिला इतनी धार्मिक और सदाचार से भरी होती है कि सम्मान की पात्र होती है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को तीन महीने होने वाले हैं। शादी के बाद इन दोनों ने कई रिसेप्शन दिए थे। इन दोनों ने इटली में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीतियों से हुई थी।
हाल ही में दीपिका और रणवीर को एक साथ देखा गया था। इस दौरान की दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस दौरान देखा गया था कि रणवीर ने बहुत की प्यार से दीपिका को किस किया था और उनकी जींस पर कुछ लगा था जिसको साफ किया था।