Netflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार
By संदीप दाहिमा | Updated: March 14, 2026 21:05 IST2026-03-14T21:04:51+5:302026-03-14T21:05:46+5:30
Netflix Spy Thriller Movie: फिल्मों और वेब सीरीज की बात करें तो आज कल ओटीटी प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, ऐसे में ओटीटी पर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म पिछले 2 महीनों से गदर काट रही है।

Netflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार
Netflix Spy Thriller Movie: फिल्मों और वेब सीरीज की बात करें तो आज कल ओटीटी प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, ऐसे में ओटीटी पर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म पिछले 2 महीनों से गदर काट रही है। टॉप 10 लिस्ट में दो महीनों से लगातार बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar की जो 30 जनवरी 2026 को Netflix पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक RAW एजेंट के मिशन पर आधारित है, जो पाकिस्तान के कराची में रहकर एक आतंकी का सफाया करने की कोशिश करता नजर आता है। इसमें कराची का ल्यारी अंडरवर्ल्ड दिखाया जाता है, फिल्म के कई बड़े सितारे हैं जैसे अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। 5 दिसंबर 2025 को बड़े परदे पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिलहाल फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा रही है।