जब दीपिका पादुकोण से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ब्लश करने लगे रणवीर सिंह, वायरल हो गया वीडियो
By मेघना वर्मा | Updated: February 6, 2019 15:16 IST2019-02-06T15:16:48+5:302019-02-06T15:16:48+5:30
कपिल और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान ही जब उनसे रणबीर कपूर के बारे में पूछा गया तो रणवीर सिंह ने कहा कि रणबीर बहुत टैलेंटेड हैं और वो उन्हें प्यार करते हैं।

जब दीपिका पादुकोण से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ब्लश करने लगे रणवीर सिंह, वायरल हो गया वीडियो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन ब्यूटीफुल्स कपल में से एक हैं जो एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने में कभी नहीं चूकते। इसी का एक उदाहरण हाल ही में हमें टीवी के सबसे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में देखने को मिला। शो पर रणवीर सिंह आलिया के साथ जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का प्रमोशन करने गए थे जहां बिहाइंड द कैमरा वो दीपिका पादुकोण से बात करते दिखाई दिए।
कपिल शर्मा के शो में किया शिरकत
कपिल शर्मा शो के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणवीर सिंह मोबाइल पर दीपिका पादुकोण से बात करते दिखाई दे रहे हैं। बात करने के बाद रणवीर सिंह दीपिका को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख कर नजर आता है दोनों कपल्स में कितना प्यार है।
He is in a call with his beautiful wife ❤️ pic.twitter.com/Ls97d2VXxR
— ғᴀᴛɪᴍᴀ | ᴅᴇᴇᴘᴠᴇᴇʀ (@i_fa6oma7) February 5, 2019
रणबीर कपूर को बताया फेवरेट एक्टर
कपिल और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान ही जब उनसे रणबीर कपूर के बारे में पूछा गया तो रणवीर सिंह ने कहा कि रणबीर बहुत टैलेंटेड हैं और वो उन्हें प्यार करते हैं। साथ ही रणवीर ने ये भी कहा की रणबीर कपूर उनके फेवरेट एक्टर में से एक हैं। रणवीर पहले भी रणबीर कपूर की तारीफ की है।