लाइव न्यूज़ :

Video: बेस्ट हसबैंड बनने के लिए रणवीर सिंह ने करीना कपूर से मांगे टिप्स तो मिला ये दिलचस्प जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2019 10:44 IST

करीना कपूर इश्क एफएम में रेडियो शो होस्ट करती हैं , जिसमें रणवीर सिंह कॉलर बने हैं। इस बार रणवीर ने फोन में करीना से पूछा कि आज आपके शो में मैं कुछ टिप्स मांगना चाहता हूं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से ही फैंस के बीच छाए हुए हैं। ऐसे तो हर किसी को देखकर लगता ही है कि रणवीर सिंह एक परफेक्ट पति हैं।लेकिन अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बेस्ट हसबैंड बनने के लिए करीना कपूर से टिप्स मांगी हैं।

करीना कपूर इश्क एफएम में रेडियो शो होस्ट करती हैं , जिसमें रणवीर सिंह कॉलर बने हैं। इस बार रणवीर ने फोन में करीना से पूछा कि आज आपके शो में मैं कुछ टिप्स मांगना चाहता हूं। मेरी अभी हाल ही में शादी हुई है। मुझे कुछ टिप्स दें कि कैसे मैं सबसे अच्छा पति बनूं। इस पर करीना कपूर का जवाब काफी दिलचस्प था।

करीना ने जवाब देते हुए कहा कि रणवीर तुम मजाक कर रहे हो। पूरा इंडिया जानता है कि दीपिका के लिए तुम कितने लविंग हो। तुम्हे किसी टिप्स तुम दीपिका पर बरसाते वह हर किसी को काफी पसंद आता है। इस जवाब पर करीना के साथ खुद रणवीर भी मुस्कराते नजर आते हैं।

हांलाकि करीना ने बाद में रणवीर को टिप्स भी दिए। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक मैजिकल टिप है रणवीर। लेकिन, मैं तुम्हें केवल एक बार ही ये टिप्स दूंगा और ये मैजिकल है। दूसरे को थोड़ा स्पेस दें। बाकी सभी चीजें अपने आप हो जाएगी।

आपको बता दें कि हमारे सहयोगी फेमसली फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था-  मैंने छह साल पहले ही तय कर लिया था कि मैं दीपिका के साथ ही शादी करूंगा। मैं इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार था।

हाल ही में रणवीर ने किया था खुलासा

रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि  दीपिका पादुकोण अपने हाथों से उन्हें क्या बनाकर खिलाती हैं। रणवीर ने बताया कि तब उनकी जिंदगी बन गई जब दीपिका ने उनके लिए रसम चावल पकाए थे। इसके बाद रणवीर सिंह शर्माते हुए मुस्कुराने लगे। 

जब रणवीर से यह पूछा गया कि उनकी अजीब स्टाइल और नए अवतार के बारे में दीपिका का क्या कहना है। इसका भी जवाब उन्होंने अपने ही स्टाइल से दिया। एक्टर ने कहा कि अब दीपिका को अब उनकी इन अजीब स्टाइल्स की आदत पड़ चुकी है। लेकिन उनकी एक ही शिकायत है कि दीपिका का कहती हैं, 'तुम हर 6 महीने में अलग आदमी बन जाते हो।

टॅग्स :रणवीर सिंहकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल