खूबसूरत प्रेम कहानी से सजी 'लुटेरा' के 6 साल हुए पूरे, सोनाक्षी-रणवीर ने इस अंदाज में फिल्म की यादें कीं ताजा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 5, 2019 16:44 IST2019-07-05T16:43:59+5:302019-07-05T16:44:13+5:30
2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा को छह साल हो गए हैं। फिल्म 5 जून 2013 को पर्दे पर रिलीज हुई थी।

खूबसूरत प्रेम कहानी से सजी 'लुटेरा' के 6 साल हुए पूरे, सोनाक्षी-रणवीर ने इस अंदाज में फिल्म की यादें कीं ताजा
2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा को छह साल हो गए हैं। फिल्म 5 जून 2013 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था।
आज फिल्म के छह साल पूरे होने पर रणवीर और सोनाक्षी ने फिल्म को याद किया है। दोनों ने फिल्न से जुड़े कुछ सीन्स की फोटो अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी में शेयर किया है। इन फोटोज को फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।
लुटेरा एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म ओ हेनरी की नावेल , द लास्ट लीफ पर आधारित पर आधारित थी। इसमें एक पाखी (सोनाक्षी सिन्हा) और वरुण श्रीवास्तव (रणवीर सिंह) की कहानी को पेश किया था।
फिल्म में पाखी अस्थमा की मरीज दिखाई गई थी और वरुण लुटेरा। फिल्म में दिखाया गया था कि जब अंग्रेज जमीदारों से उनकी जमीन हड़प रहे थे उस वक्त वरुण पाखी के पिता को ठग कर चला जाता है। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
अंत नें वरुण पाखी को जिदा रखने के लिए हर रोज एक पेड़ पर पत्ते लगाता था। क्योंकि पाखी को लगता था जिस दिन पेड़ के सारे पत्ते गिर जाएंगे और वह मर जाएगी। फिल्म में बहुत ही खूबसूरत प्रेम कहानी को पेश किया गया था। फिल्म को क्रिटिक्स लेवल पर काफी पसंद भी किया गया था।