शादी के बाद दीपिका पर रणवीर ने गर्व महसूस करते हुए बरसाया प्यार, अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 25, 2018 13:32 IST2018-12-25T13:16:31+5:302018-12-25T13:32:12+5:30

खुद दीपिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि आघात और विजय की कहानी।

Ranveer Singh and Deepika Padukone's love life | शादी के बाद दीपिका पर रणवीर ने गर्व महसूस करते हुए बरसाया प्यार, अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फिदा

शादी के बाद दीपिका पर रणवीर ने गर्व महसूस करते हुए बरसाया प्यार, अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फिदा


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब एक बार फिर पर्दे पर शादी के बाद अपनी वापसी कर रही हैं। पद्मावत में  शानदार अभिनय को पेश करने के बाद अब दीपिका छपाक के जरिए फैंस को दीवाना करने को तैयार हैं।

खुद दीपिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि आघात और विजय की कहानी। और कभी न हार मानने वाली मानवीय भावना। फॉक्स स्टार स्टूडियो  के साथ छपाक पर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी अपनी इस फिल्म की जानकारी उन्होंने शेयर की। फिर क्या था पति रणवीर इस पर फिदा हो गए और सोशल मीडिया पर भी प्यार का इजार कर दिया।

उन्होंने फिल्म के स्पोर्ट में दीपिका के लिए दो मैसेज लिखे, पहले हाथ जोड़ने वाली स्माइल भेजी। दूसरी में लिखा प्राउड ऑफ यू बेबी। इस तरह से प्यार बरसाने गर्व महसूस करने के उनके इस तरीके को फैंस ने जमकर पसंद किया है। फैंस रणवीर की भी उतनी ही तरीफ कर रहे हैं जितनी की दीपिका की। 

मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल  के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। फॉक्स स्टार की इस परियोजना में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। मेघना ने विक्रांत के चरित्र के बारे में कहा था कि वह एक उत्तर भारत का शख्स है जो कामकाज करता था लेकिन वह सब छोड़ एक अभिनेता बन जाता है।

Web Title: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे