शादी के बाद दुल्हनिया दीपिका संग बेंगलुरु पहुंचे रणवीर, इस खूबसूरत अंदाज में नजर आया कपल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2018 13:14 IST2018-11-20T10:07:08+5:302018-11-20T13:14:32+5:30
अब दीपिका और रणवीर मुंबई से बेंगलुरु पहुंचे गए हैं। 21 तारीख को बेंगलुरु में दोनों का पहला ग्रांड रिसेप्शन होगा।

शादी के बाद दुल्हनिया दीपिका संग बेंगलुरु पहुंचे रणवीर, इस खूबसूरत अंदाज में नजर आया कपल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में ग्रैंड वेडिंग के बाद देश लौट चुके हैं। रविवार को मुंबई में शादी के बाद दीपिका का गृह प्रवेश हुआ है। इतना ही नहीं ये कपल मीडिया और फैंस के सामने आया और उनका शुक्रिया भी अदा किया।
वहीं अब दीपिका और रणवीर मुंबई से बेंगलुरु पहुंच गए हैं। 21 तारीख को बेंगलुरु में दोनों का पहला ग्रांड रिसेप्शन होगा। इसके लिए ये दोनों बेंगलुरु पहुंच गए हैं और इस दौरान बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर भी आए हैं। दीपिका जहां क्रीम कलर के सूट में में हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र में नजर आएं। तो रणवीर भी पीछे नहीं रहे वह व्हाइट कुर्ते पायजामे में नजर आए।
इस दौरान ये नया शादीशुदा जोड़ा काफी खुश और खूबसूरत नजर आया है। सोमवार को न्यूलीवेड कपल दीपिका-रणवीर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एकसाथ गाड़ी में बैठे हुए थे> कपल मीडिया के कैमरों से बचता हुआ नजर आया।
दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।