रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर तो अनुष्का शर्मा को फिल्म निर्माता के लिए जल्द मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2018 23:36 IST2018-04-09T23:36:16+5:302018-04-09T23:36:16+5:30
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में 'अलाउद्दीन खिलजी' के किरदार के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर तो अनुष्का शर्मा को फिल्म निर्माता के लिए जल्द मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
मुंबई, 9 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अभिनय के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह को इस फिल्म में 'अलाउद्दीन खिलजी' के किरदार के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने वाल है।
दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार समिति ने अपने पुरस्कार की घोषणा करते हुए लिखा है, ' हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी जैसे यादगार भूमिका निभाने के लिए दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2018 के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है।
#RanveerSingh to be awarded #DadaSahebPhalke Excellence Award as Best #actor for his movie #Padmaavat
— ANI Digital (@ani_digital) April 9, 2018
Read @ANI Story | https://t.co/efYDNGvGm7pic.twitter.com/FupLSm9EO9
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत अभी तक की सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर हैं। फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
रणवीर सिंह के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अनुष्का शर्मा को एक निर्माता के रूप में अपनी सफल फिल्मों के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2018 से नवाजा जाएगा। अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले फिल्म 'NH 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' का निर्माण किया और यह तीनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है।