लाइव न्यूज़ :

कपिल देव के साथ 10 दिन तक रहेंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या है कारण?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 15:19 IST

अब एक्टर कबीर खान कि स्पोर्ट ड्रामा '83' में नजर आने वाले हैं। पिछले (अप्रैल) महीने ही एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कि गल्ली बॉय 2019 कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अभिनय 'मुराद अहमद' के लिए एक्टर रणवीर सिंह कि काफी प्रंशसा कि गई है। अब एक्टर कबीर खान कि स्पोर्ट ड्रामा '83' में नजर आने वाले हैं। पिछले (अप्रैल) महीने ही एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। 

यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत कि ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार करते हुए दिखाई देंगे। रणवीर, कपिल देव के साथ रहने और ट्रेनिंग लेने के लिए बुधवार को 10 दिनों के लिए राजधानी रवाना होगे।

खबरों के अनुसार 'बायोपिक फिल्मों में ऐसा पहली बार होगा क्योंकि कोई भी अभिनेता उस व्यक्ति के साथ कभी नहीं रहा है जो वह स्क्रीन पर खेल रहा है। लेकिन यह रणवीर सिंह है, जो इस चुनौती के लिए बेहद उत्साहित हैं और वह फिर से एक एक्टिंग मास्टरपीस अपने फैंस के लिए करना चाहते हैं।'

 कपिल 1983 वर्ल्ड कप के बाद एक लीजेंड बन गए थे।  पूरा देश चाहता है कि यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी जीत की अनकही कहानी बताए और रणवीर इस रोल के साथ न्याय करना चाहते हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले रणवीर कपिल को देखना, जीना और समझना लेना चाहते हैं।'

इस बीच रणवीर सिंह से बात करते हुए कहा है कि मैं कपिल सर के साथ ज़्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक हूं। वह दिल के अच्छे और मजाकिया हैं। धर्मशाला में उनके साथ मेरे दो दिन बहुत यादगार रहे हैं। मैं दिल्ली उनके बारे में जानने और साथ में अधिक समय बिताने जा रहा हूं।'

कबीर खान की स्पोर्ट ड्रामा '83 ' 10 अप्रैल, 2020 को बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ र.बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकीब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी विशेष रोल में नजर आएंगे। 

टॅग्स :रणवीर सिंहकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल