कपिल देव के साथ 10 दिन तक रहेंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या है कारण?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 15:19 IST2019-05-07T15:19:05+5:302019-05-07T15:19:05+5:30
अब एक्टर कबीर खान कि स्पोर्ट ड्रामा '83' में नजर आने वाले हैं। पिछले (अप्रैल) महीने ही एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था।

कपिल देव के साथ 10 दिन तक रहेंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या है कारण?
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कि गल्ली बॉय 2019 कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अभिनय 'मुराद अहमद' के लिए एक्टर रणवीर सिंह कि काफी प्रंशसा कि गई है। अब एक्टर कबीर खान कि स्पोर्ट ड्रामा '83' में नजर आने वाले हैं। पिछले (अप्रैल) महीने ही एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था।
यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत कि ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार करते हुए दिखाई देंगे। रणवीर, कपिल देव के साथ रहने और ट्रेनिंग लेने के लिए बुधवार को 10 दिनों के लिए राजधानी रवाना होगे।
खबरों के अनुसार 'बायोपिक फिल्मों में ऐसा पहली बार होगा क्योंकि कोई भी अभिनेता उस व्यक्ति के साथ कभी नहीं रहा है जो वह स्क्रीन पर खेल रहा है। लेकिन यह रणवीर सिंह है, जो इस चुनौती के लिए बेहद उत्साहित हैं और वह फिर से एक एक्टिंग मास्टरपीस अपने फैंस के लिए करना चाहते हैं।'
कपिल 1983 वर्ल्ड कप के बाद एक लीजेंड बन गए थे। पूरा देश चाहता है कि यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी जीत की अनकही कहानी बताए और रणवीर इस रोल के साथ न्याय करना चाहते हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले रणवीर कपिल को देखना, जीना और समझना लेना चाहते हैं।'
इस बीच रणवीर सिंह से बात करते हुए कहा है कि मैं कपिल सर के साथ ज़्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक हूं। वह दिल के अच्छे और मजाकिया हैं। धर्मशाला में उनके साथ मेरे दो दिन बहुत यादगार रहे हैं। मैं दिल्ली उनके बारे में जानने और साथ में अधिक समय बिताने जा रहा हूं।'
कबीर खान की स्पोर्ट ड्रामा '83 ' 10 अप्रैल, 2020 को बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ र.बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकीब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी विशेष रोल में नजर आएंगे।