रानू मंडल स्टेज पर भूल गईं हिमेश रेशमिया के साथ गाया हुआ गाना, सोशल मीडिया पर एक बार फिर हो गईं ट्रोल; देखें Video

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 30, 2019 20:54 IST2019-11-30T20:54:16+5:302019-11-30T20:54:16+5:30

जिस वीडियो की हम कर रहे हैं यह बरखा दत्त के शो का वीडियो है। इसमें पहले तो बरखा रानू से बातचीत करती हैं। फिर उन्हें एक गाना गाने को कहती हैं, लेकिन रानू गाना भूल जाती हैं...

Ranu mondal forgot the song on stage this video viral on instagram | रानू मंडल स्टेज पर भूल गईं हिमेश रेशमिया के साथ गाया हुआ गाना, सोशल मीडिया पर एक बार फिर हो गईं ट्रोल; देखें Video

रानू मंडल स्टेज पर भूल गईं हिमेश रेशमिया के साथ गाया हुआ गाना, सोशल मीडिया पर एक बार फिर हो गईं ट्रोल; देखें Video

रानू मंडल एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब वे ट्रोल इसलिए हो रही हैं क्योंकि एक ईवेंट के दौरान रानू गाना ही भूल गई थीं। उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जिस वीडियो की हम कर रहे हैं यह बरखा दत्त के शो का वीडियो है। इसमें पहले तो बरखा रानू से बातचीत करती हैं। फिर उन्हें एक गाना गाने को कहती हैं। इसके बाद बरखा स्टेज से नीचे चली जाती हैं। रानू पूछती हैं कि 'क्या वो गाना गाऊं जो हिमेश रेशमिया के साथ गाया है?' इसके बाद रानू कुछ देर तक शांत रहकर सोचने की कोशिश करती हैं और फिर कहती हैं 'ओह माय गॉड, मैं भूल गई'। रानू अब दो वजहों से ट्रोल हो रही हैं... पहला गाने को भूलना और दूसरा अपनी गलत अंग्रेजी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी रानू को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा चुका है। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब रानू ने अपने एक फैन के साथ बुरा बर्ताव किया था। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद रानू की मेकअप वाली फोटोज वायरल हुई थीं और अब इस नए वीडियो की वजह से रानू ट्रोल हो रही हैं।

Web Title: Ranu mondal forgot the song on stage this video viral on instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे