'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की 'रणभूमि' में एक्शन करेंगे वरुण धवन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 14:14 IST2018-02-19T14:11:40+5:302018-02-19T14:14:53+5:30

फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी।

Rannbhoomi-karan johar-varun dhawan shashank khaitan | 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की 'रणभूमि' में एक्शन करेंगे वरुण धवन

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की 'रणभूमि' में एक्शन करेंगे वरुण धवन

मुम्बई, फरवरी 19: निर्माता करण जौहर ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद निर्देशक शशांक खैतान और अभिनेता वरुण धवन के साथ एक नई फिल्म का एलान किया है। नई फिल्म हम्प्टी शर्मा और बद्रीनाथ के बाद दुल्हनिया की अगली कड़ी न होकर एक एक्शन फिल्म होगी जिसका शीर्षक होगा रणभूमि। फ़िल्म 2020 दीवाली पर रिलीज़ होगी।

ट्विट्टर पर करण जौहर ने कल ही बताया था कि वो सोमवार को एक बड़ा एलान करने वाले हैं। फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी। क्या आलिया भट्ट एक बार फिर वरुण के साथ नज़र आएंगी ये तो वक़्त ही बताएगा। 



शशांक इससे पहले करण जौहर के लिये हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया का निर्देशन कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने करण जौहर द्वारा लॉन्च किए गए वरुण धवन और आलिया भट्ट को ही लिया था। दोनो ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल रहीं थीं और उनका संगीत भी काफी पसंद किया गया था।

रणभूमि के साथ शशांक भी कॉमेडी छोड़ एक्शन फिल्मों की तरफ मुड़ गए हैं। करण के मुताबिक रणभूमि एक एक्शन-ड्रामा से भरपूर एक भव्य फ़िल्म होगी। शशांक ने कहा की इस फ़िल्म को लिखना उन्होंने 2015 से शुरू किया था। वरुण ने अभी तक एक सोलो एक्शन फिल्म नहीं करी। उनकी ज़्यादातर फिल्में कॉमेडी ही रहीं है और ढिशुम भी एक एक्शन कॉमेडी थी। इस फ़िल्म में वरुण  एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देंगे।

Web Title: Rannbhoomi-karan johar-varun dhawan shashank khaitan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे