First Look: 'मर्दानी 2' का होगा जोरदार धमाका, रफ एंड टफ लुक में नजर आई रानी मुखर्जी

By भाषा | Updated: March 27, 2019 16:01 IST2019-03-27T16:01:03+5:302019-03-27T16:01:03+5:30

 अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

rani mukerji mardaani-2 first look out see photos | First Look: 'मर्दानी 2' का होगा जोरदार धमाका, रफ एंड टफ लुक में नजर आई रानी मुखर्जी

First Look: 'मर्दानी 2' का होगा जोरदार धमाका, रफ एंड टफ लुक में नजर आई रानी मुखर्जी

 अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘मर्दानी 2’ 2014 में आई ‘मर्दानी’ फिल्म का ही सीक्वल है। इस फिल्म की आलोचकों ने सराहना की थी।

प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर फिल्म के सेट की तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ शीर्षक है, ‘‘ रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं, जबकि इसका निर्देशन गोपी पुथरण करेंगे।



 

वह पहली फिल्म के लेखक थे। मुखर्जी इस फिल्म में भी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में होंगी। रानी मुखर्जी का यह लुक काफी दमदार लग रहा है। लोगों को उम्‍मीद है कि रानी मुखर्जी की यह फिल्‍म उनकी पहली ही फिल्‍म की तरह दमदार होगी। रानी इस फिल्‍म में काफी फिट दिखी थीं।

Web Title: rani mukerji mardaani-2 first look out see photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे