रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2026 21:25 IST2026-03-10T21:20:39+5:302026-03-10T21:25:37+5:30
पहली तस्वीर में रणदीप के पिता बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और दूसरी तस्वीर में बच्ची के हाथ की नजदीक से ली हुई तस्वीर है।

photo-lokmat
नई दिल्लीः अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। दंपति ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी। पहली तस्वीर में रणदीप के पिता बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और दूसरी तस्वीर में बच्ची के हाथ की नजदीक से ली हुई तस्वीर है। दूसरी शादी की सालगिरह 29 नवंबर, 2025 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। मंगलवार, 10 मार्च को एक बच्ची का स्वागत किया है। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि यह रणदीप के पिता, रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर ही पड़ा है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बेटी का स्वागत किया रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की एक झलक साझा करते हुए अपने पिता रणबीर की बच्ची को गोद में लिए हुए एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज, जब मैं पिता बना हूँ, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार।"