लाइव न्यूज़ :

'सिम्बा' के सेट से रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो आया सामने, देखें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 28, 2018 16:38 IST

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग निपटा रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 28 जून : बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग निपटा रहे हैं। रोहित इससे पहले भी अपनी कई फिल्मों की शूटिंग यहाँ कर चुके हैं। ‘सिम्बा’ के सेट से लगातार कुछ न कुछ खबरे या कोई वीडियो सामने आटे ही रहते हैं। इस बार भी फिल्म के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी मज़ेदार होगी। 

रणवीर सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘सिम्बा’ के एक गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर के साथ इस वीडियो में रोहित शेट्टी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ ही कई डांसर्स भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर कह रहे हैं- ‘देखो! यहां क्या हो रहा है। मेरी लाइफ का सबसे बड़ा गाना शूट हो रहा है। देखो, कितने लोग कितना तामझाम कि सिर चकरा जाए!’ इसके बाद वीडियो में रोहित शेट्टी की एंट्री होती है। रणवीर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और रोहित के आते ही वह कहते हैं- ‘रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी साथ में पहली बार’ इसके बाद रोहित मजाक में कहते हैं- ‘बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे ऊपर’। उसके बाद गणेश आचार्य भी आ जाते हैं और सब मिलकर चिल्लाते हैं 'आला रे आला सिम्बा आला'  बता दें कि ‘सिम्बा’ तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘टेम्पर’ की आॅफिसियल रीमेक है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने एक करप्ट पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था, जो कि हिंदी में रणवीर सिंह निभाने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी नजर आएंगी। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल