4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म संजू, रेस-3 के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिलीज

By भारती द्विवेदी | Updated: June 29, 2018 08:47 IST2018-06-29T08:47:38+5:302018-06-29T08:47:38+5:30

अलग-अलग  ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो ये फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रूपये के आस-पास कलेक्शन कर सकती है।

Ranbir Kapoor’s Sanju to release on 4000 screens, second highest count after Salman Khan’s Race 3 | 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म संजू, रेस-3 के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिलीज

4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म संजू, रेस-3 के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिलीज

नई दिल्ली, 29 जून: संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' शुक्रवार को रिलीज होनो जा रही है। रणबीर कपूर की मोस्टअवेटेड ये फिल्म चार हजार स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। चार हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली ये इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म। हाल ही में आई सलमाल खान की फिल्म 'रेस-3' 4400 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई थी। मशहूर ट्रेंड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। देश-व‍िदेश मिलाकर ये संख्‍या 5300 है। रणबीर कपूर की ये फिल्म संजू को 65 देशों में रिलीज किया जा रहा है।

संजू' का एक और नया पोस्टर हुआ रिलीज, मान्यता दत्त के रूप में दिया मिर्जा आईं नजर

संजू के दूसरे गाने में दर्दनाक सीनः संजय दत्त की हालत देखकर आएंगे आंखों में आंसू


संजू के ट्रेलर में चौंकाने वाले खुलासे, इतनी औरतों के साथ रहे फिजिकल रिलेशन, जेल में किया गया नंगा!

इमोशन और जोरदार डायलॉग्स से भरा 'संजू' का ट्रेलर रिलीज, फैंस की थमीं सांसें

फिल्म को लेकर बॉलीवुड से लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म का टीजर हो या ट्रेलर या फिल्म का गाना, लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। अलग-अलग  ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो ये फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रूपये के आस-पास कलेक्शन कर सकती है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म होने की वजह से एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर-एक्ट्रेस काम कर रहे हैं। जहां अभिनेता परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं। वहीं मनीष कोईराला उनकी मां नरगिस दत्त के रोल में हैं। पत्नी मान्यता का किरदार अभिनेत्री दिया मिर्जा निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल भी दिखेंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

Web Title: Ranbir Kapoor’s Sanju to release on 4000 screens, second highest count after Salman Khan’s Race 3

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे