रणबीर कपूर ने शादी के दिन पिता ऋषि कपूर की पहनी थी कलाई घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

By अनिल शर्मा | Published: April 16, 2022 11:51 AM2022-04-16T11:51:26+5:302022-04-16T12:07:38+5:30

रणबीर-आलिया की शादी को काफी अंतरंग रखा गया था। मीडिया को इससे दूर रखा गया था लेकिन शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और उनके लिए पोज दिए। इस दौरान रणबीर कपूर की कलाई घड़ी भी लोगों के बीच खासे चर्चा में रही।

Ranbir Kapoor wore his father Rishi Kapoor wrist watch worth 21 lakh on his wedding day | रणबीर कपूर ने शादी के दिन पिता ऋषि कपूर की पहनी थी कलाई घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

रणबीर कपूर ने शादी के दिन पिता ऋषि कपूर की पहनी थी कलाई घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Highlightsरणबीर और आलिया ने बांद्रा के अपने घर वास्तु में 14 अप्रैल को शादी के बंधन मेंं बंध गएरिपोर्ट के मुताबिक रणबीर को ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया से प्यार हुआ था

मुंबईः बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से लगातार चर्चा में हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के आकर्षित कर रहे हैं।

रणबीर-आलिया की शादी को काफी अंतरंग रखा गया था। मीडिया को इससे दूर रखा गया था लेकिन शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और उनके लिए पोज दिए। इस दौरान रणबीर कपूर की कलाई घड़ी भी लोगों के बीच खासे चर्चा में रही।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता की घड़ी शादी के लिए चुना था। उन्होंने ऐसा कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कलाई घड़ी की कीमत 21 लाख रुपये थी और यह 18kt वाइट गोल्ड केस की है। 

ऋषि कपूर की इच्छा थी कि आलिया और रणबीर की जल्द शादी हो जाए। उनका ये बड़ा सपना था। हालांकि वह इससे पहले ही दुनिया को रुख्सत कर गए। शादी के दौरान ऋषि कपूर को उनका परिवार काफी मिस करता रहा। पत्नी नीतू ने उनकी याद में मेहंदी से अपने हाथों पर उनका नाम लिखवाया था। इसकी तस्वीरें भी साझा की थी। 

शादी के पहले सुभाष घई ने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर आलिया और रणबीर की शादी 2020 में ही करा देना चाहते थे। उन्होंने इसकी योजना भी बना ली थी। घई ने खुशी जाहिर की थी कि रणबीर और आलिया आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। और ऋषि कपूर का सपना सच होने जा रहा है।

Web Title: Ranbir Kapoor wore his father Rishi Kapoor wrist watch worth 21 lakh on his wedding day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे