पिता की मौत के बाद मां के साथ नहीं रहने पर रणबीर कपूर पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

By अमित कुमार | Published: May 17, 2020 11:12 AM2020-05-17T11:12:45+5:302020-05-17T11:12:45+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने पिता की मौत के बाद मां नीतू कपूर नहीं बल्कि आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। रणबीर की ये बात फैंस को पसंद नहीं आ रही।

Ranbir Kapoor Trolled Once Again, This Time For Not Staying With Mother After Rishi Kapoor Death | पिता की मौत के बाद मां के साथ नहीं रहने पर रणबीर कपूर पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsलोगों का कहना है कि पिता ऋषि के देहांत के बाद मां नीतू कपूर के साथ इस समय रणबीर को रहना चाहिए। कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि 'क्या पिता के गुजर जाने के बाद रणबीर अपनी मां के साथ नहीं ठहर सकते थे?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। पिता की मौत के कुछ दिन भी नहीं हुए हैं और वह अपनी मां को छोड़कर अलग घर में रहने चले गए हैं। लोगों को रणबीर की यह बात पसंद नहीं आई और वह लगातार सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिता ऋषि के देहांत के बाद मां नीतू कपूर के साथ इस समय रणबीर को रहना चाहिए। 

इन दिनों रणबीर मां नीतू कपूर के पास ना रहकर आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। रणबीर की यही बात फैंस को रास नहीं आई और वह लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस समय उनको मां के साथ रहना चाहिए। एक बेटा होने के नाते मां का दर्द बांटना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि 'क्या पिता के गुजर जाने के बाद रणबीर अपनी मां के साथ नहीं ठहर सकते थे?

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कभी भी अपनी बीमारी का जिक्र नहीं करते थे, और उनका रवैया हमेशा सकारात्मक होता था। मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल में 30 अप्रैल को कपूर का निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे । 67 साल की उम्र में भी वह दस से 12 घंटे शूटिंग करते थे। वह कभी नकारात्मक विचार खुद के अंदर नहीं लाते थे और ना ही उन्होंने कभी अपनी बीमारी का जिक्र किसी से किया। 

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के निर्माता हनी त्रेहन ने उनके साथ किए गए काम को याद करते हुए कई बातों का जिक्र किया। त्रेहन ने कहा, ‘‘जब भी आप पूछते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं तो वह कहते कि वह कैसे दिख रहे हैं। उनका रवैया बहुत प्रशंसनीय था।’’

Web Title: Ranbir Kapoor Trolled Once Again, This Time For Not Staying With Mother After Rishi Kapoor Death

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे