आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी पर पहली बार बहन रिद्धिमा का रिएक्शन आया सामने, कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: August 17, 2020 21:35 IST2020-08-17T21:35:39+5:302020-08-17T21:35:39+5:30

फैंस के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी मशहूर है। फैंस बेसब्री के साथ इन दोनों की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का इंतजार कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor sister Riddhima Kapoor Sahni got talking about his relationship with Alia Bhatt | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी पर पहली बार बहन रिद्धिमा का रिएक्शन आया सामने, कही यह बात

रिद्धिमा कपूर ने भाई के लिए कही यह बात। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया भट्ट ने रणबीर को पूरा सपोर्ट दिया था। साल 2019 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिलेशनशिप में रहने की बात को कबूल भी चुके हैं। रणबीर-आलिया के रिश्ते को लेकर उनके घरवाले भी कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। हाल ही में दोनों को संजय दत्त के बांद्रा वाले घर से एक साथ बाहर निकलते देखा गया था। ये दोनों ही फैंस के पसंदीदा कपल बन चुके हैं। रणबीर के साथ हर समय अब आलिया भट्ट नजर आती हैं। इन दोनों की शादी को लेकर भी कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं। 

 ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया भट्ट ने रणबीर को पूरा सपोर्ट दिया था। साल 2019 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिलेशनशिप में रहने की बात को कबूल भी चुके हैं। ऐसे में फैंस को बस इंतजार उनकी शादी का है। रणबीर-आलिया के रिश्ते को लेकर उनके घरवाले भी कई बार अपनी बात रख चुके हैं अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इनके रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी है। 

रिद्धिमा कपूर ने भाई के लिए कही यह बात

एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा कपूर से आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। रिद्धिमा ने इसपर कहा- होता ही है, उनसे पूछिए। मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं अगर मेरा भाई खुश है। और मैं वाकई में अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं। रिद्धिमा कपूर से पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी दोनों की लव स्टोरी को लेकर बयान दिया था। 

वो दोनों प्यार में हैं

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि वो दोनों प्यार में हैं। रणबीर कपूर मुझे पसंद हैं। वह शानदार शख्स हैं। उन्हें अब अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन पर निर्भर करता है। रणबीर और आलिया जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ रहेंगे।' बता दें कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की कुछ उन टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में पॉपुलैरिटी गेन कर ली है।

Web Title: Ranbir Kapoor sister Riddhima Kapoor Sahni got talking about his relationship with Alia Bhatt

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे