Gangubai Kathiawadi Trailer: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की फिल्म के ट्रेलर पर दिया क्यूट रिएक्शन, देखें वीडियो
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 14:39 IST2022-02-04T14:38:49+5:302022-02-04T14:39:41+5:30
एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर क्यूट रिएक्शन दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gangubai Kathiawadi Trailer: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की फिल्म के ट्रेलर पर दिया क्यूट रिएक्शन, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का इस ट्रेलर को लेकर रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में पैपराजी आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर के बारे में एक्टर से सवाल करते नजर आए। ऐसे में रणबीर ने फिल्म में आलिया द्वारा किए गए सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी करते हुए अपना रिएक्शन दिया। यही नहीं, रणबीर वीडियो में बहुत बढ़िया भी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फैंस को रणबीर कपूर का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आलिया भट्ट फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सामने आए ट्रेलर में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन भी धाड़क अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ विजय राज, जिम सर्भ, सीमा पाहवा और शांतनु महेश्वरी भी मौजूद हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।