Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2026 17:18 IST2026-03-31T17:18:12+5:302026-03-31T17:18:20+5:30

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक Ramayana Part 1 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Ranbir kapoor film Ramayana Teaser Release in los angles first review | Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

HighlightsRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक Ramayana Part 1 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फिल्म से जुड़ा एक खास इवेंट रखा गया, जहां कुछ चुनिंदा लोगों को ट्रेलर की झलक दिखाई गई। इस दौरान Ranbir Kapoor, डायरेक्टर Nitesh Tiwari और प्रोड्यूसर Namit Malhotra भी मौजूद थे।


एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ट्रेलर का स्केल, विजन और इमोशन बेहद दमदार है। खासतौर पर एक सीन, जहां राम नाव में बैठे होते हैं और उनका नाम पुकारा जाता है, लोगों को काफी इमोशनल कर गया। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपने किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल लिया है। इवेंट के दौरान उन्होंने “जय सिया राम” कहकर दर्शकों से जुड़ाव भी दिखाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ Sai Pallavi, Yash और Sunny Deol भी नजर आएंगे।

 

Web Title: Ranbir kapoor film Ramayana Teaser Release in los angles first review

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे