लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ा, सिर्फ 31 दिन में बना दिया रिकॉर्ड

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 1, 2024 16:34 IST

'पठान' की भारत में कुल कमाई लगभग 543.05 करोड़ रुपये थी। लेकिन आलोचकों द्वारा की गई नकारात्मक समीक्षा के बावजूद 'एनिमल' ने केवल 31 दिनों में पठान को पीछे छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एनिमल का कुल कलेक्शन वर्तमान में 544.93 करोड़ रुपये है'पठान' की भारत में कुल कमाई लगभग 543.05 करोड़ रुपये थीवैश्विक स्तर पर 'एनिमल' अभी 900 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब

Animal vs Pathaan: रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है। 'एनिमल' अब शाहरुख खान की पठान को पछाड़कर 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'पठान' की भारत में कुल कमाई लगभग 543.05 करोड़ रुपये थी। लेकिन आलोचकों द्वारा की गई नकारात्मक समीक्षा के बावजूद 'एनिमल' ने  केवल 31 दिनों में पठान को पीछे छोड़ दिया।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार भारत में एनिमल का कुल कलेक्शन वर्तमान में 544.93 करोड़ रुपये है। इसने बाहुबली और केजीएफ को बहुत पहले पीछे छोड़ दिया।  1 दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' की भिड़ंत सैम बहादुर से हुई थी, लेकिन पहले दिन से ही वह उससे मीलों आगे निकल गई। साल 2023 के अंत में शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार भी रिलीज हुईं। इसके बाद भी एनिमल के शोज अब भी सिनेमाघरों में चल रहे हैं। 

हालांकि अगर वैश्विक स्तर पर पूरे कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' अब भी  'एनिमल' से आगे है। शाहरुख की पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की। वैश्विक स्तर पर 'एनिमल' अभी 900 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है। 

बता दें कि बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। साल की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख खान की पठान से हुई। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, रजनीकांत की जेलर, शाहरुख की दूसरी फिल्म जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, सलमान की टाइगर-3, और साल के अंत में आई शाहरुख की डंकी और प्रभास की सालार ने बंपर कमाई की।

हालांकि इन सभी फिल्मों में किंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान के डबल रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की। शाहरुख की ही पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की। साल के अंत में आई किंग खान की डंकी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं।  इन तीन फिल्मों की कमाई 2500 करोड़ को पार कर चुकी है और शाहरुख ऐसे इकलौते स्टार हैं जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में एक ही वर्ष में 2500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहरुख़ खानरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!