नीतू कपूर के B'day को बेटी रिद्धिमा ने बनाया स्पेशल, भाई रणबीर कपूर के साथ यूं किया Wish

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2020 08:57 IST2020-07-08T08:57:23+5:302020-07-08T08:57:23+5:30

रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स को ट्रीट दी

ranbir kapoor and riddhima kapoor sahni celebrate their mom neetu kapoor birthday day | नीतू कपूर के B'day को बेटी रिद्धिमा ने बनाया स्पेशल, भाई रणबीर कपूर के साथ यूं किया Wish

नीतू कपूर को बेटी रिद्धिमा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)

Highlightsवैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया।1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।


हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

 आज इस खास मौके पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नीतू के साथ ना हों। लेकिन उनके बच्चे उन्हें आज के दिन स्पेशल फील करा रहे हैं। ऐसे में  मां के बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

 देर रात रिद्धिमा और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी पसंद की जा रही है।नीतू सिंह (Neetu Singh) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपनी मां के साथ मुंबई में हैं। रिद्धिमा ने अपनी मम्मी के बर्थडे को स्पेशल बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। रिद्धिमा ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें  नीतू के साथ उनके दोनों बच्चे यानी रिद्धिमा और रणबीर दिखाई दे रहे हैं। 

इस तस्वीर के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे माई आइरन लेडी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। इस नोट के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। इस पोस्ट को नीतू सिंह के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और उनको बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नीतू के करियर की शुरुआत

वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

Web Title: ranbir kapoor and riddhima kapoor sahni celebrate their mom neetu kapoor birthday day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे