रणबीर कपूर संग दीपिका ने रैंप पर हाथों में हाथ डाल कुछ यूं बिखेरे जल्वे, फैंस की थमीं सांसें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2018 09:15 IST2018-04-20T09:08:13+5:302018-04-20T09:15:43+5:30
एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। एक बार फिर से फैंस को इनका साथ भी खासा पसंद आया है।

रणबीर कपूर संग दीपिका ने रैंप पर हाथों में हाथ डाल कुछ यूं बिखेरे जल्वे, फैंस की थमीं सांसें
मुंबई, 20 अप्रैल: एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। एक बार फिर से फैंस को इनका साथ भी खासा पसंद आया है। हाल ही में इस कपल ने मिजवान फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।
ये इस दोनों हाथों में हाथ डाले रैंप पर वॉक करते नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत नजर आए । भले ही रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है लेकिन आज भी इनके बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। ऐसे में इस कैटवाक के दौरान की तस्वीरें सामनें आई हैं, जो फैंस को जमकर भा रही हैं।
दोनों के साथ का ये शो पहले 9 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन रणबीर और दीपिका के बीमार होने की वजह से इस इवेंट को 19 अप्रैल तक टाल दिया गया था। इस रैंप वॉक के दौरान दीपिका ने ग्लिटरी गाउन पहना था। वहीं, रणबीर ने ब्लैक और क्रीम फ्लोरल शेरवानी पहनी थी।
इस फैशन शो में शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मौनी रॉय, नीतू कपूर, डेजी शाह, पुलकित सम्राट और यामी गौतम भी शामिल हुए।आपको बता दें कि रणबीर-दीपिका ने ब्रेकअप के बाद ये जवानी है दीवानी और तमाशा फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों के साथ की ये फोटो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैंष